मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने अपनी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि नेपाल एवं नेपाल से लगे हुए उत्तर भारत में भूकम्प से हुई त्रासदी से प्रभावित व्यक्तियों को राहत पहुॅचाने हेतु जनपद के समस्त सभ्रान्त व्यक्तियों समस्त एनजीओ, समस्त विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी, समस्त शैक्षिक संस्थाओं आदि को अवगत कराना है कि नेपाल एवं नेपाल से लगे हुए उत्तर भारत में भूकम्प से हुई त्रासदी से प्रभावितों की सहायता हेतु जनपद स्तर पर दैवीय आपदा राहत कोष के नाम से भारतीय स्टेट बैंक शाखा मथुरा कैन्ट में खाता 34906646931 खोला गया है, जिसमें एकत्रित सहायता राशि को मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष, लखनऊ के नाम से सैन्ट्रल बैंक कैन्ट शाखा के खाता संख्या 1378820696 में जमा किया जायेगा, जो शासन को पे्रषित की जावेगी।
उन्होंने जनपद के सभी महानुभावों, विभागों, संस्थाओं एवं समस्त जनपद वासियों से अपील की है कि जो व्यक्ति या सदस्य उक्त आपदा से प्रभावितों को सहायता हेतु स्वेच्छा से अधिक से आर्थिक सहयोग करना चाहते है वे जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी कार्यालय के संग्रह अनुभाग दैवीय आपदा राहत कोष मथुरा के पक्ष में निर्गत चैक या डिमाण्ड ड्राफ्ट को जमा कर उसकी रसीद प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि नकद धनराशि प्राप्त नहीं की जायेगी तथा आर्थिक सहयोग करने वालों का पूरा विवरण कार्यालय की पंजिका में अंकित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सब अपने सामाजिक और नैतिक दायित्वों के निर्वहन में सदैव की भाॅति प्रतिबद्ध रहते हुए नेपाल एवं नेपाल से लगे हुए उत्तर भारत में भूकम्प से हुई त्रासदी से पीडि़तों की सहायता हेतु स्वेच्छा से अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करेंगे।





