दो दिवसीय नवसम्वत्सर मेला जुबली पार्क में 29 व 30 को- जयप्रकाश

29 को कवि सम्मेलन, 30 को होगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

मथुरा। भारतीय संस्कृति व हिन्दू नव सम्बत्सर 2071 के आगमन पर नव वर्ष मेला समिति द्वारा दो दिवसीय मेले का आयोजन शहर के जुवली पार्क में किया जा रहा हैं। मेले में 29 मार्च को विशाल कवि सम्मेलन तथा 30 मार्च को विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा संास्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी। इसकी जानकारी देते हुए संमिति के अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती कमलेश अरोड़ा, महामंत्री प्रदीप अग्रवाल, व मीडिया प्रभारी रामदास पाठक व विजय शर्मा ने बताया कि हिन्दू समाज के लिए नवसम्बतसर का पर्व हिन्दु शास्त्रों के अनुसार वर्ष का शुभारंभ होता है वहीं इसी दिन से नवरात्रों का भी शुभारंभ होता हैं। मेले में समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मलित करते हुए बालक बालिकाओं, युवाओं एवं महिलाओं के लिए आयोजित कार्यक्रमों के अन्तर्गत निबन्ध, समाज ज्ञान, चित्रकला, मेंहदी भाषण सहित कुल 11 प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। मेले के मुख्य अतिथि विहिप के राष्ट्रीय उच्चधिकार समिति के मार्गदर्शक महन्त फूलडोल बिहारी महाराज होगे तथा विशिष्ट अतिथि मथुरा नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती मनीषा गुप्ता होगी। मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि जगदगुरू शकराचार्य स्वामी राजराजेश्वरश्राम जी महाराज एवं विशिष्ट अतिथि स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डा0 दिनेश जी होगे। मेला समिति उपाध्यक्ष घनश्याम लोधी व श्रीमती कमलेश अरोड़ा ने बताया कि 29 मार्च को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा, जिसमें ख्याति प्राप्त कविगण भाग लेगे तथा कविताओं के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगे। 30 मार्च को पुरस्कार वितरण एवं विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मेले में खेल, झूला, ऊंट, घोड़ा सवारी, बच्चों के लिए रखे गये हैं इसके अलावा मेले में खानपान के स्टाल भी लगाये गये हैं। राजीव अग्रवाल ने बताया कि सम्पूर्ण मेला परिसर को भारतीय परम्परा ने अनुसार आकर्षण रूप प्रदान करने की तैयारी चल रही हैं। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti