दो दिवसीय हरिदास संगीत समारोह मंे आयेंगे गृहमंत्री और राज्यपाल

मथुरा। वृन्दावन नगर में 20-21 सितंबर को होने वाले हरिदास संगीत समारोह में उप्र के राज्यपाल और देश के गृहमंत्री भाग लेंगे। आयोजक गोपी गोस्वामी ने इसकी जानकारी आज पत्रकारांे को दी। कार्यक्रम वन महाराज इंस्टीटयूट रमनरेती में आयोजित किया जा रहा है। नृत्य सम्राट स्वामी हरिदास के संगीत को विश्व में कौन नहीं जानता। उन्हीं महान विभूति की याद में यह आयोजन काफी समय से मनाया जा रहा है। पूर्व में आचार्य गोपाल गोस्वामी के समय तो आयोजन बहुत ही भव्यता के साथ मनाया जाता था लेकिन अब तो इसकी लकीर पिटने लगी है। पूर्व में हिंदुस्तान के संगीत घराने की बड़ी-बड़ी हस्तियां यहां स्वामी हरिदास को नमन करने आती थीं लेकिन धीरे-धीरे आयोजन औपचारिकता तक सीमित रह गया है। इस बार के आयोजन में रंग संगीत नृत्य की झलक मिलेगी। प्रसिद्ध क्रिकेटर सौरभ गांगुली की पत्नी डोना गांगुली समूह द्वारा ओडीसी नृत्य, पंडित अशोक पाण्डेय और भवानीशंकर द्वारा तबला जुगलबंदी, अजय कोहनकर द्वारा स्वर गायन, हरिदास अकादमी द्वारा कत्थक नृत्य, मास्टर ध्रुव द्वारा सूफी गायन जैसे अनेक कार्यक्रम होंगे। आयोजक ने बताया कि 20 सिंतबर को साढे चार बजे देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह बिहारीजी के दर्शन के उपरांत कार्यक्रम स्थल पर पंहुचेंगे और लगभग एक घंटे तक वहां रहेंगे। अगले दिन उप्र के राज्यपाल राम नाइक कार्यक्रम में पंहुचेंगे और लगभग चालीस मिनट तक वे वहां रहेंगे। राज्यपाल का कार्यक्रम समय पर ही निश्चित हो पायेगा। आज पत्रकार वार्ता में विधान मण्डल दल नेता प्रदीप माथुर भी मौजूद रहे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti