दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

नगदी, बाइक और नशीला पदार्थ बरामद  

पुलिस को इनके साथियों की तलाश

मथुरा। वृन्दावन कोतवाली पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच हजार रूपये नगद, नशीला पदार्थ और दो बाइक बरामद हुयी हैं। पुलिस इन लुटेरों के साथियों की तलाश कर रही है। ये कई मोबाइल लूटकर फरार हुए हैं। जानकारी के अनुसार वृन्दावन परिक्रमा मार्ग से कोतवाली पुलिस ने एक पुख्ता सूचना के आधार पर हमवीर पुत्र दरयाब सिंह और दरवेश पुत्र ऋषिपाल निवासीगण गांव बोहरा थाना इगलास को गिरफ्तार किया है। ये और इनके साथी गत दिनों जादौन पार्किंग परिक्रमा मार्ग से कई मोबाइल व सामान लूटकर ले गये थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। इनसे पांच हजार रूपये नगद और दो बाइक बरामद हुयी हैं। इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस दोनों शातिर अपराधियों की जन्मकुण्डली खंगाल रही है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti