दो शिक्षिकाओं से लूट

मथुरा। जिले के बलदेव क्षेत्रा के दौलतपुर गांव के समीप यमुना एक्सप्रेस-वे के नीचे बाइक सवार बदमाशों ने स्कूल जा रही दो शिक्षिकाओं को तमंचे के बल पर लूट लिया। दिन-दहाड़े हुई घटना से क्षेत्रा में सनसनी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह अध्यापिका ममता सिंह राजपूत एवं प्राथमिक विद्यालय बलि की प्रधनाध्यापक पूनम पाण्डे से विद्यालय जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें तमंचे दिखाकर रोक लिया और सोने की चैन और अंगूठी व पर्स, मोबाइल तथा नगदी लूट ली। बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर बलदेव पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने बदमाशों की दिशा में काम्विंग भी कराई लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई पता नहीं चल पाया है। बलदेव एसओ के अनुसार बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्द ही घटना के आरोपी बदमाश पकड़े जाएंगे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti