करवा चैथ पर अपनी पत्नी से मिलने आये थे दोनो भाई
मथुरा । वंृंदावन कोतवाली क्षेत्र में कारवां चैथ के दिन अपनी ससुराल आए दो सगे भाईयों की ससुरालीजनों के साथ झगड़े के बाद देररात अपने घर लौट रहे दोनों भाई एवं साथियों को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर अदमरा कर दिया। जिनमें दोनों सगे भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पहुच कर शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा तथा गंभीर से दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय और मनीष निवासी लक्ष्मीनगर थाना यमुनापार के रहने वाले थे और दोनों की शादी गांव छरौरा में डोरीलाल की बेटियों मालती और गीता के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि काफी समय से दोनों पक्षों के बीच मनमुटाव चला रहा है, जिसके चलते इनकी पत्नी मायके में रह रही थीं। बुधवार को दोनों भाई छह अन्य लोगों को साथ लेकर उन्हें लेने छरौरा गए थे। इस दौरान उनका वहां विवाद हो गया और दोनों भाई व उनके साथ आए लोगों ने ससुराल वालों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
बीच बचाव करने आई महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। इसी बीच गांव में बदमाश आने का हल्ला मच गया और ग्रामीणों ने इन्हें घेर लिया। इन्हें लाठी डंडों से पीटा गया। ग्रामीणों की पिटाई के चलते संजय और मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें वृंदावन के एक नर्सिग होम में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई। पुलिस के अनुसार दोनों को लाठी डंडों से पीटा गया है। इस मारपीट में कुछ अन्य लोग भी चुटैल हो गए है। घटना के बाद युवकों के पक्ष के लोग जब मौके पर पहुंचे तो गांव में तनाव फैल गया। तनाव को देखते हुए वहां पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।





