धनगरों को मिले अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र

मथुरा। अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ के जिलाध्यक्ष हरी सिंह धनगर एवं जिला महासचिव जगवीर सिंह धनगर ने उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार मा. रा. अनुसूचित जाति आयोग के आदेशानुसार जारी किए गए शासनादेश के अनुपालन में मथुरा जनपद के समस्त तहसीलदारों के धनगर अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र बनाने हेतु आज जिलाधिकारी राजेश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पालन में राज्य सरकार ने 24 अक्टूबर 2013 को धनगर अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र बनाने का शासनादेश भी जारी कर दिया गया था लेकिन मथुरा जनपद के तहसीलदार बिना किसी कारण के धनगर अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने डीएम से मांग की कि उक्त शासनादेश के अनुपालन में समस्त तहसीलदारों को धनगर अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश पारित किये जायें।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login