मथुरा। आज धनतेरस को लेकर बर्तन विक्रेताओं की दुकानों पर ग्राहक आते-जाते देखे गये। सोने-चांदी के आभूषण बेचने वाले ज्वैलर्स की दुकानों पर भी ध्नतेरस के अवसर पर भीड़ लगी रही। आज से ही इस पर्व को लेकर दुकानों की सजावट और बाजारों में रौनक देखने लायक रही। दीपावली का त्यौहार शुरू हो गया हैं। आज ध्नतेरस के चलते बाजारों में महिलाआंे ने जमकर खरीददारी की पूजा के लिए बर्तनों की खरीददारी पर लोगों का विशेष ध्यान रहा। बाजारों में आकर्षक ढंग से दुकाने सजाई गई थी। दोपहर बाद इन पर ग्राहक आते-जाते रहे। हालांकि पिछले वर्ष की उपेक्षा इस बार दुकानदारों के अनुसार विक्री कम रही। इसका एक कारण दीपावली और धनतेरस के त्यौहार का महीने के अन्त में होना माना जा रहा है। जिसके चलते लोगों की जेब खाली हो चुकी हैं। हालांकि सोने-चांदी के मूल्यों में कमी के चलते महंगाई तो नहीं थी लेकिन खरीददारी जमकर नहीं हुई। बर्तन विक्रेताओं के यहां जरूर भीड़-भाड़ देखी गई।





