अतिक्रमण का विरोध करने पर घटना को दियां अंजाम
गोवर्धन। कस्बा राधाकुंड में आदर्श नगर योजना के अंतर्गत नगर पंचायत द्वारा कराये जा रहे विकास कार्य में नामजद व्यक्ति ने अध्यक्षा को धमकी देकर सरकारी कार्य के नवनिर्मित नाली निर्माण को भी तोड़ दिया। इस पर नगर पंचायत पंचायत ईओ ने थाने में शिकायत की है।
थाने में दी गई तहरीर में ईओ नगर पंचायत राधाकुंड रजनीश शर्मा ने बताया कि वार्ड संख्या 2 के अंतर्गत नन्नू के प्लॉट से पप्पू के मकान तक व खेमा के मकान से ओमी चक्की वाले तक नाली व इंटरलॉकिंग कार्य कराया जा रहा है। नवनिर्मित नाली निर्माण को अवैध अतिक्रमण के चलते नन्नूराम सैनी पुत्र श्याम लाल निवासी माली मोहल्ला ने तोड़ दिया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने नगर पंचायत अध्यक्षा प्रेमवती को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।





