
मथुरा। बाजना इंटर कालेज में मंगलवार से किसान नेता द्वारा अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा को लेकर कालेज के प्रबन्ध समिति के पदाधिकारी सपा नेताओ के साथ सोमवार को जिलाधिकारी से मिले। उन्होने धरने को रोकने की मांग को लेकर स्थानीय निवासियो का हस्ताक्षर युक्त एक मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
बाजना इंटर कालेज की प्रबन्ध समिति के प्रबन्धक राम स्वरूप चैधरी ने स्थानीय निवासियो के भारी संख्या में हस्ताक्षर युक्त एक पत्र किसान नेता रामबाबू कटैलिया द्वारा कालेज में 20 जनवरी मंगलवार से की गयी अनिश्चितकालीन धरने के ऐलान को लेकर धरने को रोकने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा। श्री चैधरी ने पत्र में कहा कि कटैलिया ने कालेज की प्रबन्ध समिति से धरने की अनुमति नही ली गयी है। अलावा इसके कालेज में परीक्षायें भी निकट आ रही है। उन्होने श्री कटैलिया द्वारा पूर्व में नौहझील, बाजना व टप्पल में किये गये धरनो में हुई व्यापक लूटपाट के कारण जिलाधिकारी से धरना रोकने की भी अपील की। श्री चैधरी ने कटैलिया पर कालेज की जमीन के मिले 7 करोड के मुआवजे की राशि पर नजर होने का भी आरोप लगाया। प्रबंधक श्री चैधरी के साथ सपा के जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष ठा0 किशोर सिंह चैधरी, धर्म सिंह, धर्मपाल सिंह, प्रताप सिंह, विक्रम सिंह, नाहर सिंह, धीरेन्द्र प्रधान, सूरजभान चैधरी, करूआ प्रधान, विशन सिंह, सुखवीर सिंह, वीरी सिंह, प्रेमपाल समेत सैकड़ो की तादात में ग्रामीण उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS