मथुरा। कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता एवं मथुरा-वृंदावन नगर क्षेत्र के विधायक प्रदीप माथुर ने बिहार में हुई गठबंधन की शानदार जीत को धर्मनिरपेक्षता की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने साम्प्रदायिक शक्तियों को सिरे से नकार दिया। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से जो वायदे किए उन पर वे खरे नहीं उतरें और यहीं वजह रही कि बिहार की जनता ने एडीए को नकार दिया। बिहार के नीतिश के विकास कार्यों से प्रभावित थे और उन्होंने गठबंधन की जीत पर अपनी मोहर लगाकर नीतिश में अपना विश्वास जताया है। उप्र. कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता ने नीतीश कुमार को इसके लिए बधाई दी है।





