धान भरा ट्रक लूटकर चालक व क्लीनर की हत्या करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

दो आरोपी अभी भी फरार

मथुरा। जनपद के थाना कोसीकलां क्षेत्र में डेढ़ माह पूर्व मिले ट्रक चालक और क्लीनर के शव और उनके धान से भरे गायब हुए ट्रक के मामले का पुलिस ने आज खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि उसके दो अन्य साथी अभी भी पुलिस की पकड़ से फरार चल रहे है।

विदित हो कि जनपद के थाना कोसीकलां के शाहपुर मार्ग पर मथुरा से दिल्ली रवाना हुए धान भरे ट्रक के क्लीनर का शव पाया गया था और चालक का शव कस्बा होडल में राजमार्ग किनारे पड़ा मिला था। जबकि धान से भरा ट्रक गायब था। पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता कर घटनाक्रम का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक देहात शगुन गौतम ने बताया कि विगत 7-8 नवम्बर की सांय धान भरा ट्रक लेकर दिल्ली निकले ट्रक चालक कन्हैया पुत्र निरंजन लाल एवं क्लीनर सन्तोष पुत्र हुकम सिंह निवासीगण गांव निधौली थाना इंग्लास जिला हाथरस निकले थे। रास्ते में उन्हें उनके परिचित बबलू उर्फ अजय पुत्र सुन्दर सक्सैना निवासी भडीर थाना गोडा जनपद अलीगढ़ हाल निवासी नई कालोनी मोहन नगर धनीपुर ब्लाॅक रोड थाना गांधी पार्क अलीगढ़ अपने दो अन्य साथियों के साथ लिफ्ट मांगता हुआ नजर आया तो चालक ने उन्हें लिफ्ट देकर ट्रक में बिठा लिया। रास्ते रात्रि करीब 9ः00 बजे कोसी से निकलते ही बबलू ने अपने साथियों की मदद से चालक और क्लीनर की हत्या कर दी। पुलिस ने विवेचना में हुए खुलासे में बबलू का नाम प्रकाश में आया तो पुलिस ने बबलू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बबलू ने अपने दोनों अन्य साथियों के नाम कुलदीप पुत्र रनवीर निवासी गांव भडीरा थाना गोडा जनपद अलीगढ़ व राजू पुत्र बाबूराम निवासी नई कालोनी मेाहन नगर धनीपुर ब्लाॅक रोड थाना गाँधी पार्क अलीगढ़ बताया है। बबलू ने बताया कि उन्होने चालक व क्लीनर की हत्या ट्रक के लोहे के लीवर व राॅड से हत्या की थी। पुलिस ने धान से भरा ट्रक पहले ही बरामद कर लिया था। पुलिस ने बताया कि बबलू का पहले से ही आपराधिक इतिहास है एवं कई अन्य जनपदों मंे भी उसके खिलाफ अभियोग पंजीकृत है। पुलिस ने आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर उसके दोनों साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी तेज कर दिये है।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti