धूमधाम से मनाया गया ईसा मसीहा का जन्म दिवस

गोवर्धन। श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय में भगवान ईशू के जन्म उपलक्ष्य के अवसर पर क्रिसमस डे मनाया गया।इसका शुभारम्भ महाविद्यालय के प्रबंधक नन्दकिशोर शर्मा एवं प्रबन्धिका मधु शर्मा ने गणेश जी की प्रतिमा के सामने माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं अध्यापको द्वारा भगवान ईशू के बारे में विचार रखे गये। महाविद्यालय के प्रबंधक नन्दकिशोर शर्मा ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जो सभी धर्मो को सत्य रूप से स्वीकार करता है। इसी उपलक्ष्य में भारत में जगह-जगह बड़े उत्साह के साथ ईसा मसीह का जन्म दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रो. पूनम वर्मा, प्रो. बृज बिहारी बघेल, पीटीआई दिलीप यादव, लाइब्रेरियन संजीव चैहान, उपेन्द्र शर्मा, प्रो. अनिल भाटी, प्रो. अनिल अग्रवाल, प्रो. उमाशंकर, प्रो. लोकेन्द्र लवानिया, प्रो. विशाल शर्मा, प्रो. नेहा मिश्रा, प्रो. श्रीराम शर्मा, डा. प्रवीन कुमार, प्रो. कैलाश चन्द, प्रो. विजय कुमार शर्मा, प्रो. विपिन कुमार मित्तल, प्रो. सुविधा, प्रो. बंटी, प्रो. रोहन सिंह, प्रो. कुमरपाल, दीपा चतुर्वेदी, कृष्ण अवतार सिंह, पिन्टू कुमार, टीकम सिंह, कलपेश शर्मा आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti