धूमधाम से मनेगी हीरक जयंती

मथुरा। वृंदावन में अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा की बैठक में हीरक जयन्ती मनाये जाने के सम्बन्ध में चर्चा हुयी जिसमें आगामी फरवरी माह में महासभा की हीरक जयन्ती बडी धूमधाम से मनाये जाने की प्रबन्ध व्यवस्था को लेकर विचार विमर्ष किया गया।  महासभा के उपाध्यक्ष पं. मुकेश गौतम ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में सभी विप्र संगठनों को हीरक जयन्ती महोत्सव में आमंत्रित किया जाये। पं. महेन्द्र सिंह शर्मा ने कहा कि उक्त जयन्ती में विप्र एकता एवं विप्र सम्मान का आयोजन भी रखा गया है। उसके लिये सम्पूर्ण ब्लाकों में प्रतिभाषाली, समाजसेवी तथा विप्र हित में कार्य करने वाले लोगों का चयन कर वरियता के आधार पर उनका सम्मान होगा। बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि महासभा समय-समय पर सम्पूर्ण जिलों में प्रतिभाओं का सम्मान एवं अधिवेशन करती चली आ रही है। पं. रमेश दत्त शर्मा ने कहा कि हीरक जयन्ती समारोह को हम सभी संगठन से जुडे लोग मिलकर अभूतपूर्व रूप से मनायेंगे। नगर अध्यक्ष आचार्य अतुल कृष्ण गोस्वामी ने कहा कि सन् 1941 में महासभा पंजिकृत हुई थी, जिसकी स्थापना भारत रत्न महामना पं0 मदनमोहन मालवीय जी के द्वारा की गई थी। आज सम्पूर्ण भारत में महासभा की शाखाएं कार्य कर रही हैं। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti