मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव ढहरूआ निवासी गृहस्थी साधू ने नामजद लोगों पर धोखाधड़ी से उसकी जमीन का इकरारनामा कर बेच देने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एसएसपी सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिए गए पत्र में गांव ढहरूआ निवासी प्यारेलाल पुत्र मुरलीधर ने आरोप लगाया है, कि सुरेश कुमार व संजय पुत्रगण दीपचंद एवं कमलेश चतुर्वेदी पत्नी दीपचंद निवासी प्रताप नगर लक्ष्मीनगर थाना जमुनापार, श्याम स्वरूप शर्मा पुत्र नैमीचंद निवासी नगला जसराम पोस्ट आॅल थाना फरह, कृष्ण कुमार अग्रवाल पुत्र गोविन्द प्रसाद निवासी तिलकद्वारा थाना कोतवाली, मनोज जैन पुत्र पदमचंद जैन निवासी होलीगेट थाना कोतवाली ने उसकी 1/3 जमीन खसरा सं. 0313 व 0315अ स्थित खेती की जमीन का फर्जी दस्तावेज व इकरारनामा तैयार कर 60 हजार रुपए में सौदा दिखाते हुए कृष्ण कुमार पुत्र गोविन्द प्रसाद निवासी तिलकद्वार मथुरा को बेच दी। वहीं इन लोगों ने खेती की जमीन खसरा सं. 0229 रकवा 1.477 हैक्टेयर की जमीन का आधा भाग धोखाधड़ी से एक करोड़ 32 लाख रुपए कीमत की जमीन का 25 लाख रुपए में इकरारनामा कराकर उसे 10 लाख रुपए एडवांस दे दिए। अब बाकी रकम के लिए टामाटोल कर रहे है। जब प्यारेलाल को पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी हुई तो उसने थाना जमुनापार पुलिस से भी शिकायत की लेकिन कोई मदद नहीं मिली। पीडित ने एसएसपी व जिलाधिकारी से मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS