धोखाधडी कर एटीएम से उडाए दस हजार

मथुरा। कस्बा व थाना कोसीकलां क्षेत्र में एटीएम से पैसे निकालने आये एक ग्रामीण के एटीएम कार्ड का कोड पूछकर उसे झांसे में लेकर घोखाधड़ी कर पास खडे एक युवक 10 हजार रूपये निकाल लिए लेकिन ग्रामीण द्वारा शोर मचाने पर एटीएम के गार्ड की सूझवूझ से उक्त युवक को पकड लिया और थाना पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि गांव बठैन कला निवासी राजू पुत्र वासदेव शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे एचडीएफसी बैंक के एटीएम से 1500 रूपये निकालने के लिए आया। जहां एक युवक पहले से ही खडा था। राजू ने बताया कि जैसे ही वह एटीएम में अन्दर जा रहा था तो पास खडे युवक ने कहा कि लाओ में आपके पैसे निकाल देता हूं। भोले भाले ग्रामीण राजू ने उसे अपना एटीएम कार्ड दे दिया और उसका कोड भी उसे बता दिया। बताया कि उक्त युवक ने राजू को एटीएम से 1500 रूपये निकालकर दे दिये तत्पश्चात वह एटीएम में कुछ करने लगा तो राजू को शक हुआ और उसने उक्त युवक से पूछा कि अब क्या कर रहे हो? इसी दौरान उक्त युवक ने राजू के खाते से 10 हजार रूपये और निकाल लिए तो राजू ने शोर मचा दिया तो उक्त युवक ने भागने की कोशिश की लेकिन एटीएम पर मौजूद गार्ड की सूझवूझ से उक्त युवक को पकड लिया गया और थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पकडे गये युवक ने पूछताछ में अपना नाम समीपवर्ती गांव फालैन निवासी मौनू पुत्र देवीप्रसाद बताया है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti