धौलीप्याऊ क्राॅसिंग पर भी बने पुल

मथुरा। विधायक माथुर के द्वारा मुर्गा फाटक रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण की स्वीकृत होने के उपरान्त ओवर ब्रिज के निर्माण का कार्य शुरु हो गया तथा साथ ही में छाता से बरसाना एवं छाता से गोवर्धन तक जाने वाले पुल का निर्माण भी जल्द शुरु किया जाएगा। कांग्रेस विधान मण्डल दल नेता प्रदीप माथुर ने बताया कि उनके प्रयासों से स्वीकृति की गई मुर्गा फाटक रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। इस रेलवे ओवर ब्रिज में लगने वाली लागत कुल 21.42 करोड़ रुपये है तथा इसमें रेलवे की हिस्सेदारी लगभग 8.22 करोड़ है। विधायक ने बताया कि मुर्गा फाटक रेलवे ओवर ब्रिज 2 लेन का निर्माण होगा तथा इस ओवरब्रिज के निर्माण होने के बाद मथुरा शहर से कचहेरी, जिलाधिकारी कार्यालय, राजीव भवन, कलेक्ट्रेट आॅफिस, आर्मी कैम्प तथा उन इलाके में स्थित सभी इलाको एवं कार्यालय तक जाने में नागरिकों को आसानी होगी एवं उनको पूर्व में हुए जाम व भीड़ से राहत मिलेगी। विधायक प्रदीप माथुर ने यह भी बताया की उनके द्वारा स्वीकृति कराई गई छाता से बरसाना एवं छाता से गोवर्धन रोड तक जाने हेतु पुल का निर्माण का कार्य भी जल्द शुरु किया जाएगा। विधायक श्री प्रदीप माथुर ने बताया कि वह मथुरा के विकास हेतु वह प्रयासरत है कि धोली प्याऊ रेलवे क्रासिंग में भी पुल बनाया जाये जिससे लोगों के आवागमन हेतु कठिनाईयों का सामना न करना पड़े।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti