मथुरा। इंडियन आॅयल काॅपोरेशन के स्थापना दिवस रिफाइनरी में उत्साह व धूम धाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ पर इको पार्क प्रांगण में मुख्यातिथि मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर, जिलाधिकारी श्रीमती बी0 चन्द्रकला, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल का पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कार्यकारी प्रभाररी निदेशक एस. गागुली ने उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हमारे लिये महत्वपूर्ण है आज हम इडियन आॅयल के प्रति शपथ लेकर कम्पनी को नई उच्चाई तक ले जाने का संकल्प ले। कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रदीप भटनागर ने कहा कि मथुरा रिफाइनरी एक कोहिनूर हीरा है और यह देश में ऊर्जा की जरूरत को सराहनीय रूप से पूरा कर रही हैं। इस अवसर पर अतिथि व मुख्यातिथियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक तकनीकी संजीव कुमार, महाप्रबन्धक मानव संसंाधन वीके राकेश, महाप्रबन्धक तकनीकी, बीबी राम गोपाल, महाप्रबन्धक तकनीकी सेवायं यू वैकटरमण, आॅफीसर्स एसोसियेशन के सचिव शैलेन्द्र सिन्हा, कर्मचारी संघ के महामंत्री वाईपी सिंह, सहित विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ रिफाइनरी नगर वारात घर में दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित इडियन आॅयल के सेवानिवृत कार्यकारी निदेशक एमके माथुर नें दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांय कालीन कार्यक्रम में 35 वर्षो की सेवायें पूरी करने वालें तथा इंडियन आॅयल सुझाव योजना में पुरस्कार पाने वाले साथियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीपीएस स्कूल के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये तथा जिला अस्पताल मथुरा के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें रिफाइनरी व उनके परिवारी जन तथा सीआईएसएफ के जवानों ने रक्तदान किया।





