मथुरा। नंदगांव कस्बे में भाजपा द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मंडल के लिए बूथ प्रभारी नियुक्त किये गए। बैठक में मंडल के 37 बूथों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए। इस दौरान चुनाव प्रभारी प्रभात चैधरी की अध्यक्षता में भंवरसिंह, रासबिहारी, ब्रजमोहन, रवि कुंतल, डा.सुभाष, पीतम पूर्व प्रधान, प्रदीप पालीवाल, संतोष, चेतराम, प्रदीप चैधरी, अरुण कुमार, डिगम्बर सिंह, सुभाष बैनीवाल, गिरधारी यादव, रामचरन, बांकेबिहारी गोस्वामी, रणवीर चैधरी, प्रेम श्रोत्रिय, ठा.रणवीर, राजेंद्र शर्मा, दानबिहारी को बूथ प्रभारी बनाने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में चुनाव प्रभारी प्रभात चैधरी ,भंवरसिंह ,रवि कौतंल, पीतम सिंह पूर्व प्रधान, दानबिहारी, रणवीरसिंह , डा. अरुण आदि मौजूद रहे।





