नंदन वन आश्रम में जुटे साधु सन्त व ब्रजवासी गण

    

नंदन वन आश्रम में जुटे साधु सन्त व ब्रजवासी गण यमुना मुक्ति को हजारों ब्रजवासी यमुना भक्तों ने भरी हुंकार 

यमुना मुक्त हो इसके लिये हजारों ब्रजवासी अब हुकांर भरने लगे है। कोसी के खरौट गांव व शेखसाई के मध्य स्थित नंदनवन में आज साधु सन्तों व आस पास के बहुत सारे गांवो के हजारों ब्रजवासी एकत्रित हुये। इस अवसर पर इतने ही सन्त महन्त मण्डलेश्वर गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। यमुना मुक्तिकरण अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री पूर्व कृषि मंत्री चैधरी लक्ष्मी नारायण एवं कोकिलावन धाम पूज्य प्रेमदास जी महाराज आदि ने ब्रज के विरक्त संत श्री रमेश बाबा महाराज द्वारा संचालित यमुना मुक्तिकरण अभियान की जानकारी देते हुये कहा कि ब्रजवासियों की सन्तो ंकी आराध्या श्री यमुना महारानी है जो आज अविरल व निर्मल रूप में नही है इसके लिये 15 मार्च से चलने वाली पदयात्रा में सभी को जुड़ने का आवह्न किया गया। कहा कि यमुना नही ंतो ब्रजवासी नही है। इसलिये इस पदयात्रा में हमें हजारों नहीं बल्कि लाखों की संख्या में भाग लेना होगा। 

अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन ने दिया यमुना मुक्तिकरण अभियान को समर्थन 

अखिल भारतीय युवा अग्रवााल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभय कान्त गर्ग, जिलाध्यक्ष पृथुल मंगल, जिला महामंत्री चिराग अग्रवाल ने उनके द्वारा लिखित समर्थन यमुना मुक्तिकरण अभियान के पदाधिकारियों को दिया गया। 

गांव गाव से मिल रहा यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा को समर्थन 

यमुना मुक्तिरकरण अभियान के गांव गांव निकले प्रचार रथों द्वारा यमुना मुक्ति के लिये किये जा रहे प्रचार से लोगो में उत्साह और उमंग की लहर दौड रही है। हर कोई पदयात्रा में चलने के लिये कमर कस चुका है। अभियान के 25 प्रचार रथों द्वारा होडल पलवल तक यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा का प्रचार किया जा रहा है। सभी ब्रजवासियों और यमुना भक्तों द्वारा पदयात्रा में चलने के लिये संकल्प लिया जा रहा है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS

  1. Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted




Mediabharti