मथुरा। थाना व कस्बा गोवर्धन में नकली सोने के जेवरों के जरिये ठगी करने वाले एक ग्रामीण आज शनिवार ज्वैलर्स के हत्थे चढ़ गया। ठगी करने वाले व्यक्ति को पकड़ा तो वह उल्टे-सीधे नाम पते बताने लगा। अब ज्वैलर्स और आस-पास के लोगों ने मिलकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया हैं। तीन साल पहले तो यह व्यक्ति ज्वैलर्स को ठग ले गया लेकिन दूसरी बार में उसकी पोल खुल गई। ज्वैलर्स ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार गोवर्धन की पुरानी अनाज मंडी बरसाना रोड़ पर नीशू ज्वैलर्स की दुकान है उसका स्वामी गोपेश सोनी है। आज से तीन वर्ष पूर्व उसकी दुकान पर अपने आप को रामसिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी कौंथरा बताने वाला यह व्यक्ति आया और चार सोने की चूड़ी ज्वैलर्स को देकर चालीस हजार रूपये अपने पुत्र की नौकरी के लिए मांग कर ले गया। जब दुकानदार ने इन चूड़ियों की जांच करायी तो वे नकली निकली। तीन वर्ष तक यह व्यक्ति ज्वैलर्स के पास नहीं आया तब ज्वैलर्स ने गांव कौंथरा पहंुचकर इस नाम वाले व्यक्ति को लेकर पंचायत करायी लेकिन गांव में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं मिला। हार थककर ज्वैलर्स स्वामी चुप बैठ गया। आज फिर यहीं व्यक्ति उस ज्वैलर्स के पास तीन वर्ष बाद पहुुंचा और तीन सोने की अंगूठी देकर रूपये मांगने लगा तभी ज्वैलर्स को पुरानी बात याद आ गई। उसने इसे पहचान लिया और जब तीनों अंगूठियों की जांच की तो वे नकली निकली। दुकान पर आस-पास के लोग इकठ्ठे हो गये। और उसे गोवर्धन पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।





