नकल विहीन परीक्षा कराने को प्रमुख सचिव ने ली जिला प्रशासन की बैठक

कलैक्ट्रेट में नकल विहीन परीक्षा को जिला प्रशासन के साथ बैठक करते प्रमुख सचिव उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा डा0 सूर्य प्रताप सिंह एवं अन्य

मथुरा। उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा एवं लघु सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव डा0 सूर्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलैक्टेªट सभाकक्ष में जनपद के माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों के साथ नकल विहीन बोर्ड परीक्षा कराने एवं शिक्षा में गुणात्मक सुधार सम्बन्धी एक बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने बैठक में प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाचार्य से नकल विहीन बोर्ड परीक्षा करवाने में आने वाली समस्याओं और उनसे सम्बन्धित सुझाव माॅगे। जिस पर प्रधानाचार्यों ने बोर्ड की परीक्षाओं में आने वाली समस्याओ से अवगत कराते हुए बताया कि विद्यालयों में अध्यापकों की कमी की वजह से पठन पाठन के कार्य में कमी, नकल माफियाओं के चंगुल में फसा विद्यालय प्रशासन, बोर्ड परीक्षाओं के समय पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल का उपलब्ध न होना, परीक्षा केन्द्र निर्धारण में पारदर्शिता की कमी, गल्र्स काॅलेज की प्रधानाचार्यों द्वारा बताया गया कि गल्र्स काॅलेज में छात्रों का सेन्टर पड़ने से महिला शिक्षिकाओं द्वारा तलाशी लेने में काफी परेशानी आती है। 

उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को आश्वस्त किया कि आप द्वारा दिये गये सुझावों पर गम्भीरता से विचार कर नियमों में आमूल चूल परिवर्तन किया जायेगा जिससे की शिक्षा के स्तर को मानक तक पहुॅचाया जा सके तथा नकलविहीन बोर्ड परीक्षा  शांति पूर्वक हो सके। उन्होंने बताया कि कक्ष निरीक्षकों का पहचान पत्र अब इलाहाबाद बोर्ड से ही प्रिन्ट होकर आयेग और परीक्षा से एक दिन पहले ही सभी कक्ष निरीक्षक अपने-अपने केन्द्रों पर पहुॅच जायें। काॅपी बदलने की बात पर उन्होंने बताया कि अब प्रत्येक काॅपी पर बोर्ड द्वारा ही क्रम संख्या अंकित होकर आयेगी तथा विद्यालय का सेन्टर दूसरे विद्यालय में जायेगा तो उस विद्यालय के अध्यापक की ड्यूटी उस केन्द्र पर नहीं लगायी जायेगी। शिक्षा निदेशक अवध नरेश शर्मा ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से विद्यालयों में रिक्त पदों को जल्द ही चयन बोर्ड द्वारा भरा जायेगा। उन्होंने बताया कि किसी विद्यालय के बच्चे बार-बार मेरिट में आते है तो उस विद्यालय की जाॅच उच्च स्तर से करायी जायेगी। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने आश्वस्त किया कि हम नकलविहीन परीक्षा के लिये तहसील स्तर पर व्यवस्था करायेगे तथा समय-समय पर बैठकें होती रहेगी। अगर किसी भी प्रधानाचार्य के साथ किसी भी प्रकार की घटना होती है तो वह मुझसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकत कर अपनी बात कह सकता है। एस0पी0 क्राइम ने बोर्ड परीक्षा के समय पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा सभी जनपदीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti