नगरपालिका द्वारा यमुनाशुद्धि के लिये के लिये उठाये कदमों की यमुना मिशन ने की सराहना

मथुरा। यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने नगरपलिका द्वारा यमुना शुद्घि के लिये उठाये गये कदमों की सराहना करते हुये कहा कि नगरपालिका भी गम्भीर रूप से यमुना शुद्घि को ले रही है एवं उसके द्वारा हाल में यमुना किनारों को स्वच्छ रखने के लिये सफाई कर्मियों को लगाकर एवं शौचालयों को सुचारू करवाने के लिये कदम उठाये। पूर्व में कई पत्र लिखकर यमुना मिशन द्वारा मथुरा परिक्रमा मार्ग में बन्द पडे शौचालयों को सुचारू करने की मांग की थी जिसके चलते नगरपालिका द्वारा यमुना किनारों को स्वच्छ रखने के सफाई कर्मियों को नियुक्त कर यमुना स्वच्छता पर गम्भीरता दिखाई है । इसके लिये यमुना मिशन नगरपालिका का धन्यवाद करता है।

यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने बताया कि यमुना मिशन को सदैव यमुना मिशन का सहयोग मिलता रहा है। यमुना शुद्घि के लिये कार्य में नगरपालिका सदैव सहयोगी रही है। यमुना किनारे पड़ी गन्द्गी को हटाने एवं बन्द पडे“ शौचालयों को प्रारम्भ करा नगरपालिका ने यमुना शुद्घि के लिये अहम कदम उठाया है। आगे उन्होंने बताया कि यमुना मिशन द्वारा गउघाट और स्वामी घाट के मध्य कंसकीले के पीछे गायों के खाने पीने की स्थायी व्यवस्था कर दी गई, उन्होंने नगरवासियों से अपील की जो बिना दूध वाली गाय इधर उधर विचरण कर रही है आप उनकों इस स्थान के पास भेज सकते है। इसी के साथ साथ बन्दरों, कुत्तों एवं पक्षियों की व्यवस्था भी इसके ओर पास कर दी गई है आप इनकों आकर खिला सकते है।  

 

  

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti