नगर में फैली गंदगी ने लोगो का किया जीना दूभर

मथुरा। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष एवं स्वास्थ विभाग की उदासीनता के चलते शहर में भीषण गंदगी का घोर आलम है। शहर के बाजार एवं गलियों में जगह जगह कचड़ो के ढेर लगे रहते है। सडक़ो पर सफाई कर्मी नियमित सफाई नही कर रहे है। बाल्मीकि बस्ती एवं अल्पसंख्यक लोगो के निवास करने वाले क्षेत्रो में गंदगी का बोल वाला है। भरतपुर गेट स्थित, मनोहरपुरा व मस्जिद वाली गली में वेहद गंदगी बिखड़ी पड़ी है। नालियां साफ न होने की वजह से नालियों की कीचड़ व गंदगी युक्त पानी सडक़ पर बेहताशा फैल रहा है। कच्ची सडक़ स्थित डा0 बाबूलाल के मकान के पास सीवर उफन रही है। यही स्थिति लाल दरवाजा क्षेत्र में भी बनी हुई है। सप्त ऋषिनगर व राजा बलि के टीले के पास प्रताप मार्ग व हनुमान जी के मंदिर के पास सीवर उफान ले रही है। गंदगी से लोगो का बुरा हाल है। चैक बाजार की झझरी साफ न होने की वजह से चैक बाजार से लेकर डोरी बाजार में भी नाली का पानी ओवर फ्लो होने की वजह से हमेशा सडक़ो पर बहता रहता है। स्वामी घाट स्थित चूड़ी वाली गली के पास कूड़े का ढेर आधी सडक़ पर फैला पड़ा है। द्वारिकाधीश मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओ को गंदगी में से हो कर गुजरना उनकी मजबूरी हो गया। इसके कारण लोगो की धार्मिक आस्था को चोट पहुंच रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने की नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा व स्थास्थकर्मी धज्जियां उड़ा रहे है। गंदगी के चलते बाहर के आने वाले तीर्थ यात्री पर्यटक पालिका को कौसते रहते है। शहर के सभ्रान्त नागरिको का कहना है कि नगर पालिका परिषद जन समस्याओ की ओर ध्यान नही दे रही। शहर के अधिकांश बुद्धिजीवी व नागरिको का मानना है कि पालिका परिषद की नजर मथुरा नगर निगम बन जाने पर जनता राहत महसूस करेगी।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti