ग्रोइंग सोल किड्ज गुरूकुल के विद्यार्थियों की एक दिवसीय पिकनिक
मथुरा। अमर नाथ शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित ग्रोइंग सोल किड्ज गुरूकुल के नन्हें मुन्ने बच्चों के लिये एक दिवसीय पिकनिक का आयोजन किया गया है। बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी बड़े ही उत्साह के साथ पिकनिक में भाग लिया। कृृष्णापुरम् बिरला मंदिर पर स्थित ग्रोइंग सोल किड्ज गुरूकुल के डायरेक्टर डा0 आदित्य कुमार वाजपेयी ने बताया कि बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के उद्देश्य से इस एक दिवसीय पिकनिक का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों तथा उनके माता पिता ने अमर नाथ विद्या आश्रम में स्थित सभी सुविधाओं से पूर्ण मां चन्द्रावती वाजपेयी तरणताल में तैराकी का आनन्द उठाया। उन्होंने बताया कि तरणताल में छोटे बच्चों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया। बच्चों ने जहां तरणताल के पानी में छप छप करके गर्मी को दूर भगाया, वहीं तरणताल के पास ही बने स्कूल पार्क मंे ब्रेक फास्ट व लंच किया। प्रशासनिक अधिकारी डा0 अरूण कुमार ने कहा कि छोटे बच्चे कोमल फूलों की तरह होते हैं, उनके सर्वांगीण विकास के लिये विद्यालय द्वारा समय समय पर मनोरंजक एवं शैक्षणिक पर्यटन की व्यवस्था की जाती है। उन्होंने पिकनिक में बच्चों के साथ आने के लिये सभी अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। अमर नाथ विद्या आश्रम के तरणताल में पधारे सभी ग्रोइंग सोल किड्ज गुरूकुल के सभी अभिभावकों ने विद्यालय की निदेशिका सोनिका शर्मा द्वारा आयोजित इस पिकनिक की मुक्तकंठ से सराहना की। पिकनिक में ग्रोइंग सोल किड्ज गुरूकुल निशा इशरानी, स्वीटी, अल्पना, अमृता, प्रियंका, राधिका सहित सभी शिक्षिकायें प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।





