सांता क्लाॅज में सजे बच्चे
मथुरा। अग्रवाल क्लब परिवार के तत्वाधान में अग्रशक्ति सदस्याओं ने प्रभु यीशू के जन्मदिवस क्रिसमस को धूमधाम से मनाया।
इस अवसर पर अग्रशक्ति सदस्याओं ने बच्चों के धमाल के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। बच्चों ने लिए सेंटा फैन्सी डे्स व परी बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तदउपरांत बच्चोंके लिए सेंटा फैशनशो का आयोजन हुआ जिसमें स्वाति, प्रथम, रश्ति, विहान, शप्रश, श्लोक, प्रार्थ, आरव, रिदान आदि व परी कैटवाॅक प्रतियोगिता में अदत्या, प्रिशा, स्कशी, रिद्धि, सिद्धि, श्रुति आदि ने भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों ने एकल डांस प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। डांस प्रतियोगिता में गौरी, स्नेहा, दिव्या, महक, गुनगुन, भव्या, कुश, निकंुज, गरविता, रिद्धि व कपल डांस में रिजुल, सार्थक, शप्रश,तनिष्क, भव्या, निपुन, उन्नति, केशवी, सुहानी आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में संाता क्लोज ने बच्चों को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर उपहार देकर बच्चों को आंनदित कर किया।





