नयति मल्टी सुपर स्पेशिएलिटी हास्पीटल की आर्ट आॅफ हीलिंग प्रतियोगिता का आयोजन

पेटिंग प्रतियोगिता में विजयी केन्द्रीय विद्यालय कैंट छात्रा को प्रमाण पत्र देते हुए 

मथुरा। नयति मल्टी सुपर स्पेशिएलिटी हाॅस्पिटल के एक अनोखे प्रयास द ’’आर्टआॅफहीलिंग’’ ने स्कूलों से आई विजेता प्रविष्टियों के एक हफ्तेभर चलने वाले समारोह का आयोजन किया। मथुरा में नयति मल्टी सुपर स्पेशिएलिटी हाॅस्पिटल के वरिष्ठ डाॅक्टरों ने स्कूलों में पुरस्कार वितरण समारोहों की अध्यक्षता की। ’’आर्टआॅफहीलिंग’’ नयति हेल्थ केयर द्वारा बच्चों को अच्छी सेहत के बारे में संवेदनशील बनाने के लिए एक अनोखा स्कूल कनेक्ट कार्यक्रम है। प्राप्त हुई 5000 प्रविष्टियों में से प्रतिस्पर्धा से 1500 प्रविष्टियों को नयति मल्टी सुपर स्पेशिएलिटी हाॅस्पिटल मथुरा में स्थायी डिस्प्ले के लिए चुना गया है।

इन अनोखे प्रयास के बारे में डाॅ. संजय भट्टाचार्य, परियोजना प्रमुख, नयति मल्टी सुपर स्पेशिएलिटी हाॅस्पिटल ने कहा, ’’नयति में हमारी कोषिष समुदायों के साथ जुड़ने और उनके साथ काम करने की होती है। ’’आर्ट आॅफ हीलिंग’’ मथुरा और आसपास के इलाकों से बच्चों को जोड़ने का एक अनोखा प्रयास है। कलाकृतियों और सेहत में सुधार के बीच एक अटूट संबंध होता है। सेहत के महत्व के बारे में बच्चों को संवेदनशील बनाने के साथ ही हमने बच्चों की रचनात्मकता को प्रेरित करने का रास्ता चुना। ’’आर्टआॅफहीलिंग’’ प्रतिस्पर्धा को लेकर हमें शानदार प्रतिक्रिया मिली। विजेताओं की घोषणा स्कूल के स्तर पर चलने वाली एक सप्ताह की गतिविधियों के तहत की जाएगी। इस प्रतिस्पर्धा की थीम के बारे में अच्छी तरह विचार किया गया और बच्चों के साथ साझा किया गया। इनमें से कुछ थीम इस प्रकार हैं-माईडाॅक्टरअंकल, हेल्थ एंडहैप्पीनेस, कलर्सदैटहील, हेल्थइज़ वेल्थ, माईहीरो, माईपैराडाइज़ इत्यादि।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti