नयति मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने शुरू किया गठिया और हड्डियों के लिए सम्पूर्ण हेल्थ चेकअप

नयति मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने शुरू किया गठिया और हड्डियों के लिए सम्पूर्ण हेल्थ चेकअप मथुरा । नयति मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल मथुरा ने आज विस्तृत ऑर्थोपेडिक हेल्थ चेकअप की शुरुआत करने की घोषणा की। जिसके अंतर्गत भविष्य में हड्डी और जोड़ों की समस्या तथा उनके निवारण की विस्तृत सेवा का प्रावधान किया गया है। इस पैकेज के अंतर्गत भविष्य में हड्डी से जुड़ी समस्या से बचाव, सम्पूर्ण परिवार के हड्डी की देखभाल, जोड़ों की समस्याओं का इतिहास, सूजन,जोड़ों के दर्द जैसी सभी तरह की समस्या की सम्पूर्ण जानकारी और इलाज की व्यवस्था की गयी है। विस्तृत हेल्थ चेकअप पैकेज बहुत ही कम दाम पर यानि की सिर्फ 1450- में कराया गया है ताकि इस लाभकारी पैकेज का लाभ सभी ब्रजवासी ले सकें। ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध है जिसकी अवधि है- 4 अगस्त से 14 अगस्त तक। नयति हॉस्पिटल की चैयरपरसन नीरा राडिया जी ने पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इलाज से बेहतर है निवारण। अपनी बात को समझाते हुए कहा कि जब बात स्वास्थ्य की होती है तो लोग रुटीन चेकअप जैसे महत्त्वपूर्ण  बात को नजर अंदाज कर जाते हैं जबकि हमें रुटीन चेकअप से होने वाले फायदे को गंभीरता से लेना होगा। हमें ये समझना होगा कि सही टीकाकरण, दवाईयां और समय समय पर चेकअप से ही हमारा स्वास्थ्य बेहतर से बेहतर होगा। हड्डी से जुड़ी समस्या एक गंभीर रूप लेती जा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार सिर्फ भारत में ही 180 मिलियन के ऊपर इस समस्या से जुड़े लोग हैं जोकि कैंसर, मधुमेह और एड्स जैसी समस्या से कहीं ज्यादाहैं। आजकल बच्चों और किशोरों में ये समस्या आम बनती जा रही है जोकि एक गंभीर समस्या है। अतः हमें ये समझना होगा कि इस समस्या से बचने के लिए हमें समय रहते समस्या से निदान का उपाय कर लेना चाहिए। अगर समय रहते हम बीमारी के बारे में जान लें तो उससे होने वाले गंभीर परिणाम से बच सकते हैं। हमने पाया है कि सही जानकारी न होने के कारण लोग इसकी गंभीरता को नहीं समझ पाते जिसके कारण समस्या काफी गंभीर रूप ले लेती है और काफी तकलीफ उठानी पड़ती है। अतः हमारा मकसद है कि हम इस समस्या का निवारण करें और लोगों का स्वास्थ्य बेहतर बना सकें। आशा करेंगे किज्यादा से ज्यादा लोग इस पैकेज का लाभ उठायें और अपना स्वास्थ्य बेहतर बनायें।”

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. भारत ने नवीकरणीय क्रांति को नए सिरे से किया है परिभाषित

  1. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने किया ‘सेक्युलरिज्म’ का शुद्धिकरण

  1. सहकारिता मॉडल पर जल्द ही शुरू होगी टैक्सी सेवा




Mediabharti