पफाइब्रोस्केन मशीन हुई पफैल, मरीज हुए परेशान
मथुरा। नयति मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हाॅस्पीटल में आज पूर्व में बताए गए विवरण के अनुसार बुध्वार को लीवर की निशुल्क जाँच शिविर लगाया लगाया। जिसमें 12 व 13 दिसम्बर को रजिस्टेªशन हुए जिनमें मरीजों की संख्या 177 के लगभग पहुंच गई। लेकिन बुध्वार सुबह दिल्ली से मंगाई गई पफाइब्रो स्कैन मशीन अचानक साढ़े चार बजे गर्म होने के कारण रूक गई। जिससे वहां सुबह से मौजूद मरीज हंगामा काटने लगे। कापफी प्रयासों के बाद भी मशीन ठंडी नहीं हो सकी। वहां मौजूद जांच मशीन के इंचार्ज कोमल ने बताया कि एसी आॅन न होने के कारण वहां हीट बन गया जिसके कारण वह काम नहीं कर रही है। हमारी यह मशीन सिपर्फ 50-60 मरीजों को ही देख सकती है। हाॅस्पीटल के चेयरपर्सन के निर्णय लिए जाने के बाद मशीन आॅपरेटर कोमल ने सभी मरीजों को 28 दिसम्बर के लिए कह दिया। जिससे वहां बैठे मरीजों को संतुष्टि मिली। देखे गए मरीजों को नयति हाॅस्पीटल के गेस्ट्रोनेट्रोलाॅजिस्ट डा.कपिल शर्मा उनके लीवर, सोराइसिस, हेपेटाइटस बी और सी, मध्ुमेह लोगों को की पफाइब्रो स्कैन द्वारा जांच की।





