
मथुरा। थाना हाईवे के नरहौली गांव से गायब अक्षय ठाकुर की बरामदगी न होने से उत्तेजित परिजन व ग्रामीणों ने आज एसएसपी कार्यालय पर पुलिस द्वारा बरती जा रही लापरवाही की शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है। विदित हो कि गत 16 फरवरी से अक्षय घर से गायब है। वहीं मध्य रात्रि गये अक्षय के फोन काॅल डिटेल से भी कुछ संदिग्धों का हाथ होने के साक्ष्य सामने आ रहे हैं। वहीं गायब युवक के पिता पप्पू का कहना है कि अक्षय के गायब होने से पहले उसके मकान में रानी व राजू नामक दो दम्पत्ति किराये पर रहते थे जो मूल रूप से जालौन के रहने वाले थे। वहीं उसी समय फरवरी माह में रानी द्वारा अक्षय पर छेड़छाड़ का मामला हाईवे में दर्ज कराया गया था जिसमें राजीनामा होने के बाद दम्पतित केा घर से बाहर निकाल दिया। वहीं गायब युवक के परिजनों की आशंका है कि रानी व उसके पति राजू द्वारा ही युवक को गायब कर दिया गया है जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। वहीं पुलिस भी मामले को जानते हुए भी उचित कार्यवाही नहीं कर रही है। पीडि़तों की समस्या सुन एसएसपी मंजिल सैनी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। वहीं तत्कालीन एसओ सुरेन्द्र यादव के तबदाले के बाद नये एसओ अरविन्द चैधरी को भी मामले की जांच कर उचित कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।






Related Items
एक ऐसा मंदिर जो देखते ही देखते हो जाता है गायब...
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक रौंदा, मौत