यमुना मुक्ति व शुद्धिकरण की पदयात्रा को सफल बनाने हेतु तथा पदयात्रा से पूर्व आगामी एक फरवरी को दिल्ली जंतर मंतर पर होने वाले विशाल एकदिवसीय धरना एवं सत्याग्रह के लिये लिये नरी गाँव के आदर्श जूनियर हाईस्कूल में यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास के अध्यक्षता में यमुना रक्षक दल द्वारा विशाल जनसभा की गई। जिसमें सैकड़ों यमुना भक्त एवं विधालय के छात्र-छात्रायें शामिल थे। जनसभा में 11 मार्च की पदयात्रा का आह्वान करते हुये आगामी धरने में शामिल होने के लिये लोगों से अपील की गई।
यमुना रक्षक दल के राष्ट्रय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि यमुना की अविरल धारा को लाने के लिये एवं हथिनी कुण्ड से माँ यमुना को मुक्त कराने के लिये सभी ब्रजवासियों को बड़ी संख्या में यमुना के इस आन्दोलन में भाग लेना होगा। यमुना की पीड़ा सबकी पीड़ा है, यमुना ब्रज की धरोहर है यमुना को स्वच्छ व अविरल बनाना हम सभी का कर्तव्य है। जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर ने कहा कि यमुना जब तक स्वचछ व अविरल नहीं हो जाती तब आन्दोलन जारी रहेगा सरकार को यमुना अविरल बनाने के लिये शीघ्र कदम उठायें। अब यमुना को मुक्त करा करा के ही दम लेंगे। उन्होने आगे कहा कि सभी को दिल्ली चलना है और यमुना को मुक्त कराना है। सभी ब्रजवासी एवं यमुना भक्तों ने यमुना मैया का नारा लगाते हुये अपना समर्थन दिया तथा सभी ने यमुना को मुक्त कराने हेतु संकल्प लिया। इसी कड़ी में छाता में यमुना शुद्धिकरण के लिये तथा पदयात्रा के लिये भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। ब्रजवासियों एवं यमुना भक्तों में यमुना को निर्मल और अविरल रूप में देखने की चाह पूर्ण रूप से पकड़ ली है।
इस अवसर पर राधाजीवन पोद्यार, निरंजन बाबू, दुर्गन सिंह, रामचन्द्र मास्टर, राधेश्याम सिंसोदिया, कुलदीप गुर्जर, बलवीर सिंह, रघुबर सिंह, मोहन मास्टर, मान सिंह, वीरपाल, शिवचरण, चन्द्रदेव आदि उपस्थि थे।
कल दिनांक 28 जनवरी को गोकुल में होगी महापंचायत
कल दिनांक 28 जनवरी को गोकुल के चिन्ता हरण आश्रम में नागा बाबा अखण्डानंद जी के सानिध्य में यमुना मुक्ति एवं शुद्धिकरण के लिये महापंचायत का आयोजन किया जायेगा। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होगें।





