मथुरा। छाता नगर व देहात में नवरात्रें शुरू होते ही मंदिरों पर श्रदालुओं का जन शैलाब उंमडा। नरीसैमरी देवी मंदिर व खुशहाली बाबा हीरामन बाबा के मंदिरों पर प्रातः से शाम तक जात लगाने वालों का तांता लगा रहा। आदि शक्ति दुर्गा मां का दस दिनो तक चलने वाला नवरात्र महोत्सव मंगलवार से शुरू हो गया। पहले दिन मां शैल पुत्री की उपासना की तथा पूजा अर्चना के सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तो की भीड भरी संख्या में पहुची। शंख, घंटे, और घडियालों की आवाजो से नरी सैमरी देवी मंदिर व खुशहाली बाबा का मंदिर वातावरण गुंजायमान हो उठा। “





