नर्सिंग होम में गर्भपात कराने के दौरान महिला की मौत पर भड़के परिजन

पुलिस परिजनों को समझा बुझा कर कराया मामला शांन्त

मथुरा। थाना कोसीकला के आर्य नगर स्थित एक निजी चिकित्सालय में गर्भपात कराने आयी महिला की उपचार के दौरान मौत हो गयी। युवती के परिजनों ने अस्पताल की चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल पर भारी हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के परिजनों को समझा बुझा कर मामला शान्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद के थाना कोसीकलां के अन्तर्गत कस्बे के आर्य नगर इलाके मे स्थित गोस्वामी अस्पताल में राठौर नगर निकासा मौहल्ला कोसीकला निवासी करीब 32 वर्षीय महिला श्रीमती भूरी देवी पत्नी इरफान अपना अर्भपात कराने आयी थी। उसके परिजनो की अस्पताल की महिला चिकित्सक डा0 अंजू से 32 सौ रुपये में गर्भपात कराने की जिम्मेदारी ले ली। चिकित्सक द्वारा भूरी देवी का गर्भपात करने के दौरान ही भूरी की तबियत बिगड़ गयी और उसकी मौत हो गयी। भूरी देवी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों द्वारा अस्पताल पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि चिकित्सक की लापरवाही के चलते ही भूरी देवी की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने आक्रोशित लोगो को समझा बुझा कर जैसे तैसे मामला शांत किया। लेकिन परिजन उसकी शिकायत दर्ज कराने पर अड़े रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti