
सपा के नवनियुक्त विद्यानसभा अध्यक्ष का स्वागत करते वरिष्ठ सपाई राम पुरोहित व अन्य कार्यकर्ता
गोवर्धन। वरिष्ठ समाजवादी नेता ठा0 मुकेश सिंह सिकरवार को सातवीं बार गोवर्धन विद्यानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाये जाने पर आज जतीपुरा में कस्बावासियों उनका जोरदार स्वागत सत्कार किया। कस्बावासियों ने श्री सिकरवार का फूलों की माला दुपटटा ओढ़ा और स्वाफा बांध कर भव्य स्वागत किया। कस्बे के राधाकृष्ण गैस्ट हाउस में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान सभा की अध्यक्षता करते हुए ठा0 रघुवीर सिंह काका ने कहा कि श्री सिकरवार सपा के कर्मठ लगनशील और जुझारू नेता है वे जनता के बीच जाकर लोगों की समस्याऐं सुनकर उनके समाधान को तत्पर रहने वाले नेता है। वहीं श्री सिकरवार ने स्वागतकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे इससे पहले भी मथुरा वृन्दावन एवं गोवर्धन विद्यान सभा क्षेत्र के 6 बार अध्यक्ष रह चुके है। पार्टी ने इस बार भी मेरे कार्य व पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुझे गोवर्धन विद्यान सभा क्षेत्र का अध्यक्ष चुना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता के लिये सदैव उनके दरवाजे खुले है वे हर किसी की जनसमस्या के लिये 24 घण्टे संघर्ष करने को तत्पर मिलेंगे। उन्होंने इस मौके पर किसानों समस्याओं का भी पूर्णतः निराकरण कराने का वादा किया। वहीं जतीपुरा निवासी वरिष्ठ समाजवादी नेता राम पुरोहित ने श्री सिकरवार के विधान सभा अध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि केवल मुकेश सिकरवार ही पार्टी को गोवर्धन विद्यान सभा क्षेत्र मंे मजबूत दिशा और दशा प्रदान कर सकते है अन्य कोई नहीं। पूर्व में इसका उदाहरण भी सपाई देख चुके है। सभा में रनवीर सिंह चाहर, कृष्ण मुरारी कौशिक, हीरालाल, ओमी ठाकुर, रतन सिंह मास्टर, ठा0 महेन्द्र सिंह, महेन्द्र प्रताप सिंह, भगवतानन्द, ठा0 दिनेश सिंह, हरिओम, उमाशंकर, रास बिहारी यादव, नीशू, गिरिराज ठाकुर, भरत सिंह, पप्पू, गब्बर सिंह, हुकम सिंह, चेतन सिंह, देवेन्द्र सिंह, बृजबिहारी चैधरी, कान्हा बघेल, विनोद ठाकुर, गिरिधारी लाल आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS