मथुरा। आगामी 31 मार्च को नव सम्वत्सर का प्रारंभ हो रहा है। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो रही है। अबकी बार चैत्र नवरात्रि सोमवार से प्रारंभ हो रही हैं। वहीं इस बार पूरे नवरात्रि हैं। सोमवार से प्रारंभ हो रहे नवरात्रि शुभ हैं। सोमवार से प्रारंभ होने के कारण मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। नवरात्रि के नजदीक आने को लेकर देवी के मंदिरों में तैयारियां होने लगी हैं। 31 मार्च से चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ हो रहा हैं। इसे लेकर देवी मंदिरों में जहां तैयारियां चल रही है। वहीं घरों में भी लोग नवरात्रि को लेकर तैयारी करने में लगे हैं।





