
गोवर्धन के गिरधारी गौड़ीय मठ में आयोजित छप्प्पन भोग दर्शन की झलक
गिरिधारी गौडीय मठ में आयोजित कार्यक्रम में भजन संध्या का आनन्द उठाते भक्तगण
भजन संध्या प्रस्तुत करती गायिका
गोवर्धन। गिरिराज महाराज की तलहटी में नववर्ष के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। खुशी और उल्लास में श्रद्धालु डूबे हुए हैं। आगरा से आये श्रद्धालुओं ने गिरधारी गौड़ीय मठ में फूल बंगला, छप्पन भोग एवं भजन संध्या का आयोजन किया। भजन संध्या में अमृतसर पंजाब से आयी गायिका अर्चना बांबरी के भजनों में श्रद्धालु भावविभोर हो गये। भजन संध्या में श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। महोत्सव में भक्तों ने बताया कि वे प्रत्येक वर्ष गिरिराज जी के चरणों में ही आकर नूतन वर्ष का आनंद लेते हैं। प्रभु की कृपा से ही पूरा साल खुशी व आनंद के साथ निकलता है। इस मौके पर मुकुल अग्रवाल, प्रदीप खंडेलवाल, अटल खंडेलवाल, आनंद दास, दीनानाथ सिंह, प्रभु जी महाराज आदि थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS