नववर्ष 2015 के मौके पर जिलाधिकारी ने पत्रकारों से मुलाकात कर दी बधाईयां

पत्रकारों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया जिलाधिकारी का सम्मान

जल्द ही गठित होगी पत्रकार प्रशासन स्थायी समन्यवय समिति- डीएम

डीएम राजेश कुमार को संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह भेंट करते पत्रकार बन्धु

मथुरा। नववर्ष 2015 के मौके पर आज जिलाधिकारी मथुरा ने पत्रकारों के साथ एक अनौपचारिक बैठक कर उनसे मुलाकात की और नववर्ष की बधाई दी। पत्रकारों ने जिलाधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारियों को नववर्ष की बधाईयां दी। पत्रकारों ने भी इस मौके पर जिलाधिकारी को नववर्ष की बधाईयों के साथ एक स्मृति चिन्ह स्वरूप भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति भेंट की।

कलैक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा आहूत की गयी पत्रकार बन्धुओं की इस अनौपचारिक बैठक में सर्व प्रथम जिलाधिकारी ने सभी पत्रकारों के साथ परिचय किया और उन्हें सामूहिक रूप से नववर्ष की हार्दिक बधाईयां दी पत्रकारों ने भी जिलाधिकारी राजेश कुमार के साथ साथ जिला प्रशासन को नववर्ष की तहे दिल से हार्दिक बधाईयां दी। इस मौके पर जिलाधिकारी ने पत्रकारों की समस्याऐं भी जानी और जल्द से जल्द उनके निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के मण्डल अध्यक्ष सन्तोष चतुर्वेदी ने जिलाधिकारी से पत्रकार प्रशासन स्थायी समन्वय समिति के जल्द से जल्द गठन करने की मांग की। जो पिछले लम्बे समय से निलम्बित पड़ी हुई है और आज तक किसी ने उसके गठन की ओर ध्यान नहीं दिया है। श्री चतुर्वेदी ने इस मौके पर जिलाधिकारी से पत्रकारों के उत्पीड़न को रोकने और उनके खिलाफ अक्सर दर्ज होने वाली फर्जी रिपोर्टों की रोकथाम कर ऐसे मामलों में किसी अधिकारी द्वारा रिपोर्ट पूर्व जांच करा लेने की भी मांग की। जिलाधिकारी ने पत्रकारों की मांगों पर गम्भीरता से विचार करते हुए जल्द से जल्द उन्हें पूरा कराने का आश्वासन भी पत्रकारों को इस मौके पर दिया है। वहीं इस मौके पर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सभी पत्रकारों ने जिलाधिकारी को भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति स्वरूप एक स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान भी किया। अन्त में सभी ने नई साल की बधाईयां दी।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti