नशेडी युवक ने की दो लोगों की हत्या

क्षेत्र में सनसनी, आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सौख समाचार। सौंख के पास नैनूपट्टी के गांव नगला जंगली में मंगलवार की रात नशे ही हालत में एक युवक ने कुल्हाडी और लाठी के प्रहार से दो लोगों की हत्या कर दी। सुबह पता चला तो हत्या आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पकड लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहंुच गयी और युवक को अपनी हिरासत में ले लिया।

मगोर्रा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कस्बा सौंख के निकट गांव जंगली में मंगलवार को नगला जंगली में उस समय सनसनी फैल गयी जब गांव के बाहर हनुमान मंदिर पर रहने वाले महंत भगवान दास और मंदिर के निकट अपने नौहरे पर रहने वाले युवक मनोहर सिंह की हत्या कर दी गयी। दोनों की बेरहमी से कुल्हाडी और डंडों के प्रहार मारा गया था। ग्रामीणों ने शक के आधार पर आरोपी युवक को पकड लिया और पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी युवक योगेश पहले से ही नशेडी प्रवृत्ति का है। सोमवार को करीब रात 11 बजे वह नशे की हालत में महंत भगवान दास के पास आया और नशे के लिए गांजे की मांग करने लगा। इस पर महंत भगवान दास ने मना कर दिया तो आरोपी युवक ने कुछ पैसे की मांग की। इस पर मंदिर के निकट अपने खेत पर सो रहा मनोहर भी मंदिर पर आ गया और दोनो ने फटकार कर योगेश को भगा दिया। मंदिर से जाने के करीब एक घंटे बाद नशे की हालत में आरोपी युवक योगेश वापस मंदिर आया और उसने तबाडतोड लाठी के प्रहार सोते हुए महंत भगवान दास और मनोहर पर किये। इससे तत्काल मौके पर ही दोनो की मौत हो गयी। सुबह जब ग्रामीणों को पता चला तो उन्होने आरोपी युवक को पकड कर पुलिस को सौप दिया। सूचना पर सीओ सदर राजेश कुमार सोनकर व एसओ मगोर्रा विनोद मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुच गये। मुकदमा मृतक मनोहर के भाई गिर्राज ने दर्ज कराया है। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti