नारी निकेतन से भागी युवती को बरामद कर आरोपी को हिरासत
में ले कोतवाल चन्द्रभान मीडिया को जानकारी देते हुए
मथुरा। नारी निकेतन से हथियारों के बल पर भगाई गयी दो संवासिनियों में से
एक को उसके प्रेमी सहित पुलिस ने राजकीय इंटर कालेज के नजदीक से हिरासत
में लिया है। लड़की शिल्पा और उसके प्रेमी अकरम निवासी आटस पर एक तमंचा और
तीन कारतूस बरामद हुये हैं। षडयंत्र के तहत इन लोगों ने पूर्व नियोजित
कार्यक्रम के तहत दोनों लड़कियों को भगाया था। अभी पूजा और उसका प्रेमी
कुलदीप पुलिस के हत्थे नहीं चढा है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी
प्रेमिका को लेकर जनपद से बाहर भाग गया है।





