यमुना मिशन द्वारा कार्यकर्ताओं की संख्या को बढाने के उद्देश्य से अब जल्द से जल्द 25000 लोगों को आॅनलाइन मिशन से जोड़ने का निर्णय लिया गया है। गुरूवार को मिशन के कार्यालय श्री कृष्णगंगा घाट पर मुख्य कार्यकर्ताओं ने मिशन के संयोजक पं अनिल शर्मा की उपस्थिति में शपथ ली है कि वे अब मथुरा में रहकर ही जबतक 25000 सदस्यों को यमुना मिशन के फेसबुक पेज से नहीं जोड़ लेते तब तक वे कुम्भ मेले के लिये प्रस्थान नहीं करेगंे। ज्ञात रहे कि मिशन का एक दल पूर्व में ही कुम्भ में पहुॅच गया है और उस दल में शामिल कार्यकर्ता कुम्भ में आये हुये यमुना भक्तों को मिशन की गतिविधियों से अवगत करा रहे है।
पहले दूसरे दल के जाने की तिथि 30 अगस्त निर्धारित की गई थी किन्तु आलाकमान से मिले निर्देशों के अनुसार अब उक्त लक्ष्य के पूरा होने के बाद ही दूसरा दल यहाॅ से रवाना होगा जिसकी तिथि शीघ्र ही घोषित कर दी जायेगी।
इस अवसर पर बाबा अर्जुन दास जी, तुलसी दास, मुकेश ठाकुर, लपुटी पंडित, आशीष हनुमान जी वाले, मीरा गोस्वामी, रिचा शर्मा, राजेश तिवारी, राकेश शर्मा, भोला पंडित, विनोद पंडित, पंकज, सुभाष, बलराम, हरीसिंह, कमलकान्त अवस्थी, दिनेश, गोवर्धन से विजय पहलवान, छोटू पहलवान, हीरालाल, शान्ती देवी, सरोज, गोपाल, मनहोरी, घण्टोली, राकेश पंडित, आदि ने इस लक्ष्य को पूरा करने की शपथ ली।






Related Items
गोवर्धन, एक जीवंत पर्वत जिसने आकाश को थाम लिया...
ऋषि पुलस्त्य के श्राप से तिल-तिल छोटा हो रहा है गोवर्धन पर्वत
युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य