
ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शिविर के शुभारम्भ पर मौजूद आयोजक, अतिथिगण व प्रशिक्षणार्थी
मथुरा। नाबार्ड एवं सिंड ग्रामीण स्वनियोजन प्रशिक्षण चैमुहाॅ द्वारा आयोजित 30 दिवसीय निशुल्क महिला व्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के उद्द्याटन अवसर पर मुख्य अतिथि डी.डी.एम नाबार्ड श्री पंकज कुमार ने कहा कि व्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केवल प्रशिक्षण ही नही बल्कि उद्यमी के लिए पूर्ण प्रशिक्षण है। जिसे प्राप्त कर प्रशिक्षाणार्थी स्वरोजगार मे पूर्णत सफल होगा। इस अवसर पर जिला अग्रणी मुख्य प्रबन्धक, केआर गणेशन कहा कि सिंड आर सेटी केवल प्रशिक्षण ही प्रदान नही करता बल्कि आत्मविश्वास उत्पन्न कर कार्य करने की प्रेरणा भी देता है। आगामी समय मे 10 दिवसीय डेयरी वर्मी कम्पोस्ट, दो पहिया वाहन की मरम्मत आदि प्रशिक्षण सिंड आर सेटी चैमुहाॅ द्वारा निशुल्क दिया जायगा। मथुरा जनपद के बेरोजगार युवा जिनकी आयु 18-45 वर्ष के मध्य हो कम से कम कक्षा आठ पास हो और स्वरोजगार हेतु इच्छुक हो प्रशिक्षार्थियो को निशुल्क भोजन एवं आवास की व्यवस्था प्रदान की जायेगी। वह अपना पंजीकरण दूरभाष पर करा सकते है। इस अवसर पर पूर्व निदेशक वेद प्रकाश गर्ग, स्टेट बैंक के जिला समवन्यक नरेश शर्मा, तथा प्रशिक्षका मन्जू गुप्ता उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS