निरंकारी प्रचारक ने दिया संत समागम का न्यौता

मथुरा। हाइवे नवादा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित सत्संग में दिल्ली से आये निरंकारी प्रचारक ओपी अरोड़ा ने ब्रज में रहने वाले भक्तों को ‘68 वें निरंकारी संत समागम’ का न्यौता दिया। उन्होंने 14 नवम्बर से दिल्ली में शुरू हो रहे ‘68 वें निरंकारी संत समागम’ में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि सत्गुरू जब भक्तों पर खुश होता है तो सेवा के अवसर प्रदान करता है। निरंकारी संत समागम के माध्यम से भक्तों को सेवा के विविध अवसर मिल जाते हंै। निरंकारी संत समागम के लिए भक्त तन-मन-धन से अपनी सेवाए अर्पित कर रहे हैं। प्रचारक ओपी अरोड़ा के अनुसार निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज, निरंकारी संत समागम के माध्यम से दुनिया को सनातन ‘ब्रह्मज्ञान’ के आधार पर वसुदैव कुटुम्बकम् और यूनिवर्सल ब्रदरहुड का वास्तविक एवं व्यवहारिक दर्शन करा रहे हैं। तीन दिवसीय निरंकारी संत समागम में प्रतिदिन होने वाले विशाल सत्संग में एक ऐसा आलौकिक दृष्य दिखाता है जिसमें विश्व की अनेक भाषाओं में एक साथ प्रभु-परमात्मा से सामुहिक प्रार्थना का प्रेरक नजारा भक्त प्रस्तुत करते हैं।

मिडिया प्रभारी किशोर स्वर्ण ने बताया कि 68 वें निरंकारी संत समागम की तैयारियों में ब्रज के निरंकारी भक्तों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। हाइवे नवादा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में संत निरंकारी सेवादल मथुरा यूनिट के शिक्षक मोहन सिंह ने बताया कि मथुरा के सेवादार-भक्त एक नवम्बर को दिल्ली जायेंगे जो कि समागम की तैयारियों में अपनी सेवाए समर्पित करेंगे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti