निरंकारी भक्तजनों ने 11 वीं बार चमकाया मथुरा जंक्शन

11वीं बार मथुरा रेलवे जंक्शन को चमकाने के लिए झाडू हाथों में लिए निरंकारी भक्त एवं साथ हैं प्रख्यात नृत्यांगना गीतांजलि शर्मा स्वच्छता का संदेश देते हुए उनका उत्साहवर्धन करते विधान मंडल दल नेता प्रदीप माथुर मथुरा। मथुरा रेलवे जंक्शन पर शनिवार को शहर के विधायक प्रदीप माथुर तथा उप्र के यश भारती सम्मान से विभुषित प्रख्यात नृत्यांगना गीतांजलि शर्मा ने हाथों में झाड़ू लेकर निरंकारी भजक्तों के साथ सफाई की। संत निरंकारी चैरीटेबल फाउंडेशन के स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान के 11 चरण का शुभारंभ दिल्ली से आये निरंकारी प्रचारक संत सुरजीत सिंह ‘नशीला’ तथा शहर विधायक ने किया।

निरंकारी मंडल के जिला संयोजक हरविन्द्र कुमार, सेवादल संचालक मोहन सिंह, शिक्षक अशोक दयालु तथा मीडिया प्रभारी किशोर स्वर्ण के नेतृत्व में लगभग निरंकारी भक्तों ने रेलवे स्टेशन के सभी प्लेट फार्मो की सफाई की। इसमें सादाबाद हाथरस तथा कोसीकलां के भक्तों ने भी भाग लिया। विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर चलाया जा रहा ‘स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान’ निरंकारी भक्तों के त्याग, समर्पण और सेवा भाव को दर्शाती सच्ची तस्वीर है। इस मौके पर अपनी कथक गुरू उमा डोगरा के साथ आयी प्रख्यात नृत्यांगना गीतांजलि शर्मा ने कहा कि श्रीकृष्ण नगरी स्वच्छता के लिए भी पहचानी जाए, इसके लिए हमें गम्भीरता पूर्वक स्वच्छता अभियान को अपनाना होगा, जिससे समृद्धि भी बढ़ेगी। मीडिया प्रभारी किशोर स्वर्ण ने स्टेशन पर आये उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल डीके सिंह तथा उप्रके राज्य सूचना आयुक्त अरविंद सिंह विष्ठ को संत निरंकारी चैरीटेबल फाउंडेशन के स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान के 11 चरणों की जानकारी दी, जिससे वह काफी प्रभावित हुए। रेलवे मजिस्ट्रेट सुनील सिंह तथा एरिया मैनेजर एन.पी.सिंह ने भी निरंकारी भक्तों के उत्साह की तारीफ की। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. भारत में भाप वाले इंजन से हाई स्पीड ट्रेन तक रेलवे की यात्रा

  1. भारतीय रेलवे प्लेटफार्मों पर स्थानीय विरासत के दमदार दर्शन

  1. नए दौर में रेलवे ने लिखी है ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ की नई कहानी




Mediabharti