निरंकारी भक्त मनायेंगे मुक्ति पर्व

ब्रह्मलीन सन्तों को किया जायेगा याद

मथुरा। निरंकारी भक्त 15 अगस्त शनिवार को विश्वव्यापी ‘मुक्ति पर्व’ मनायेंगे। इस मौके पर हाइवे नवादा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में प्रातः 10 बजे से विशाल सत्संग होगा जिसे आगरा के निरंकारी प्रचारक संत सम्बोधित करेंगे। मीडिया प्रभारी किशोर स्वर्ण ने बताया कि मुक्ति पर्व पर संत निरंकारी मिशन के सूत्रधार बाबा बूटा सिंह, युगपुरूष बाबा अवतार सिंह, जगतमाता बुद्धवन्ती, राजमाता कुलवन्त सहित सभी ब्रह्मलीन सन्तों को याद किया जायेगा। जिला संयोजक हरविन्द्र कुमार ने बताया कि निरंकारी मिशन का लक्ष्य हर मानव को ब्रह्मज्ञान प्रदान करना है। ब्रह्मज्ञान से जीते जी शरीर रहते ही मुक्ति सम्भव है। मुक्ति के चाहवानों के लिए ‘मुक्ति पर्व’ एक मौका है। मुक्ति पर्व विश्व की 2400 से अधिक ब्रान्चों में एक साथ मनाया जायेगा, जबकि मुख्य आयोजन दिल्ली में होगा, जिसे निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज सम्बोधित करेंगे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti