अंग्रेजी भाषा में हुआ बाल एवं युवा समागम इंग्लिश स्पीच द्वारा आध्यात्म पर चर्चा
मथुरा। नई उम्र को आध्यात्म से जोड़ने के लिए संत निरंकारी मिशन इंग्लिश मिडियम सत्संग चला रहा है। आगरा में 15 नगरों का अंग्रेजी भाषा में बाल एवं युवा समागम का आयोजन किया गया। जिसमें मथुरा के बच्चें भी छाये रहे। मीडिया प्रभारी किशोर स्वर्ण के अनुसार बच्चों ने अंग्रेजी भाषा में आध्यात्म पर चर्चा कर ज्ञान और भक्ति के विविध पहलुओं को जाना वहीं सत्गुरू और परमात्मा की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और इंग्लिश स्पीच एवं साँग प्रस्तुत कर निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का संदेश दिया।
इस अवसर पर दिल्ली से आयीं मुख्य अतिथि बहन शरन खन्ना ने बच्चों की इंग्लिश प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ आध्यात्म से जोड़ना भी जरूरी हैं। आधुनिक संसाधन मोबाइल, कम्प्यूटर इंटरनेट का प्रयोग होना चाहिए किन्तु सकारात्मक सोच जरूरी हैं। निरंकारी प्रचारक ने कहा कि आधुनिक शिक्षा के वावजुद युवा गलत दिशा में चल रहे है जो कि चिन्ता का विषय है, अभिभावक बच्चों को अच्छी संगत से जोड़ें। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि निरंकारी बच्चें औरों से बेहतर हैं क्योंकि वह अपने माता पिता के साथ निरंकारी बाबा जी के मार्गदर्शन में सत्संग से जुड़कर मानवीय गुणों को अपना रहे है। आगरा की जोनल इंचार्ज बहन कान्ता ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया। मीडिया प्रभारी किशोर स्वर्ण ने बताया कि जिला संयोजक हरविन्द्र कुमार, विनोद कुमार, उर्वशी त्रिपाठी के साथ गौरी खत्री, चाहत त्रिपाठी सहित बच्चों ने भाग लिया।





