मथुरा। भारतीय योग संस्थान जिला इकाई मथुरा द्वारा शहर में योग प्रशिक्षण एवं रोग निवारण हेतु 6 योग केन्द्र योग शिक्षकों द्वारा विभिन्न स्थानों पर चलाये जा रहें हैं। इसी श्रंखला में एक योग शिविर गोबिन्द नगर गल्तेश्वर महादेव मन्दिर पार्क में लगाया जा रहा हैं। योग शिक्षक/जिला प्रधान गिरिराज प्रसाद वशिष्ठ ने बताया कि योग शिविर में अनिन्द्रा, उदर विकार, कब्ज, कमर दर्द, काम शक्ति की निर्वलता, गले के रोग, जुकाम, मानसिक विकार, मानसिक निराशा, मासिक धर्म, सम्बन्धी रोग, मुटापा व बजन घटानें सम्बन्धी रोगों के उपचार हेतु योग एवं योगिक क्रियाएं निःशुल्क कराई जा रही हैं। इसके साथ ही रैकी का प्रशिक्षण व रैकी एक्यूप्रेंशर, सूजोक थियोरोपी, प्राकृतिक चिक्तिसा, पिरामिड चिकित्सा, सौर ऊर्जा, आदि विधियों से बिना दवा के उपचार किया जा रहा है तथा प्रशिक्षण भी दिया जा रहा हैं। इसके अलावा शिविर में षटकर्म जैसे नेती, धोती, वस्ती, कपाल, भांति, त्राटक आदि का अभ्यास भी कराया जा रहा हैं।





