लोगों को किया संतुष्ट
मथुरा। उप्र कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता व विधायक प्रदीप माथुर ने बनने वाली 84 लाख रुपये की लागत से 5.150 किमी. की डावर सड़क एवं आबादी क्षेत्र में 500 मी. सी.सी रोड जो कि तारसी चैराहे से धनगाॅव होते हुए भुडरसु तक निर्माणधीन कार्य का अधिकारी एवं क्षेत्र की जनता के साथ निरीक्षण किया तथा गुणवक्ता को परखा। आबादी क्षेत्र से गाॅव के बम्बे तक पुनः डावर सड़क का एक लेयर और डालने को अधिकारियों से कहा गया है। विधायक माथुर ने क्षेत्र की जनता से सड़क की गुणवक्ता के बारे में जानकारी की तथा क्षेत्र की जनता संतुष्ट नजर आई।
इस अवसर पर क्षेत्र की जनता ने नव निर्मित पानी की टंकी से कुछ क्षेत्रों में पानी के न पहुॅचने की समस्या बताई। विधायक प्रदीप माथुर ने जल निगम के अधिकारियों से वार्ता कर पानी की समस्या को जल्द दूर कराने का आश्वासन दिया तथा क्षेत्र की जनता ने गल्र्स इण्टर काॅलेज खुलवाने की मांग की।
इस अवसर पर काॅग्रेस जिला अध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया, बिहारी कान्त तिवारी, महेश रावत, मुकेश धनगर, ठा. दिवान सिंह, ठा. हाकिम सिंह, सुभाष तरकर, गुलाब बद्यैल, ओमी मुकदम, रमेश आजाद, रामभरोसी, अर्जुन सिंह, बिजेन्द्र सिंह, मेद्य श्याम सिंह, महेन्द्र सिंह, ठा0 झानी सिंह, ठा0 लाल चन्द, आदि क्षेत्र की सैकड़ो जनता उपस्थित रही।





