निर्माणाधीन यमुना पुल से रास्ता या मुआवजा न मिलने पर किया रोड जाम

मथुरा। अलीगढ-मथुरा के बीच बन रहे नवीन पुल से चिरंजी का नगला के ग्रामीणों को रास्ता न देने व मुआवजा की मांग को लेकर गुरूवार को सैकडों महिलाएं सडक पर बैठ गयीं। महिलाओं ने पुराना पुल पर घंटों जाम लगा दिया। जाम के चलते इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन मिलने के बाद ही प्रदर्शनकारी यहां से हटे।

मथुरा-अलीगढ मार्ग पर पुराने पुल के समानांतर नवीन पुल बनाया जा रहा है। बताया जाता है कि इस नवीन पुल से चिरंजी का नगला के ग्रामीणों को रास्ता नहीं दिया गया है, नगला के १२ फुट चैडे मार्ग को ब्लॉक कर दिया गया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा गांव की कुछ जमीन भी पुल में चली गई है, जिसका मुआवजा उन्हें आज तक नहीं मिल सका है। इसी को लेकर गुरूवार को महिलाओं ने अपने आंदोलन को धार देते हुए पुराना पुल पर जाम लगा दिया। महिलाएं सडक पर बैठ गई। इससे पुल के दोनों ओर घंटों यातायात बाधित रहा। हंगामे की सूचना के काफी देर बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में पहुंचे अधिकारियों ने उन्हें समझाया, तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। बाबूलाल, भूरा, नत्थो, राजकुमार, बबलू, राजेश, श्याम, मोती आदि ने बताया कि चिरंजी का नगला में ३ सैकडा से अधिक परिवार रहते हैं, उनको अब दिक्कत हो रही है, उन्हें रास्ता नहीं दिया गया है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti