मथुरा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, मथुरा सुधीर कुमार ने अवगत कराया है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2014 को सम्पन्न कराने हेतु प्रयुक्त किये गये भारी वाहनों के मालिकों को सूचित किया है कि वे अपने वाहनों के किराये का भुगतान जिला निर्वाचन कार्यालय राजीव भवन मथुरा में कार्य दिवस में रिलीज आदेश एवं आर0सी0 की छाया प्रति साथ लाकर एक सप्ताह के अन्दर प्राप्त कर लेें।





