मथुरा । नंदगाव कस्बे में विश्व विख्यात नंदबाबा मंदिर को कान्हा के जन्मदिन पर दुल्हन की तरह सजाया गया। इस दौरान मंदिर जाने वाले अधिकांश मार्गों पर भी लाइट की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए की गई। मंदिर प्रांगड में रंग बिरंगी झंडीया भी लगाई गईं। कान्हा और कनुप्रिया की क्रीडास्थली एवं लीलास्थली नंदगांव के विभिन्न मंदिरों व घरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।





